रोजाना24, ऊना, 17 जून : शिक्षा खंड ऊना के राजकीय प्राथमिक व माध्यमिक पाठशालाओं में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर भर्ती के लिए काउंसलिंग की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। यह जानकारी देते हुए खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी ऊना ने बताया कि इन पदों की काउंसलिंग प्रक्रिया 20 से 25 जून तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 20 जून को राप्रापा समूर कलां, छल्लवड़, डंगोली(अ), डंगोली (लो), कुरियाला, झम्बर, हलेड़, कोटला कलां(लो), अजनोली (लो), अरनियाला(लो) व कोटला खुर्द के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित होगी। इसके अलावा 21 जून को राप्रापा अजनोली(अ), अरनियाला (अप्पर), भड़ोलियां खुर्द, मलाहत, बसोली, मदनपुर, खड्ड लमलैहड़ी, चताड़ा, खड्ड चताड़ा, बहडाला(अ), टब्बा, सुनेहरा, रक्कड़ काॅलोनी, 22 जून को राप्रापा देहलां(लो), देहलां(अ), देहलां(मध्य), जखेड़ा, फतेहवाल, भटोली, बनगढ़, मैहतपुर, मैहतपुर(मार्किट), भटोली(ईस्ट), बसदेहड़ा, रायपुर बाडे व छत्तरपुर, 23 जून को राप्रापा संतोषगढ़(छात्र), संतोषगढ़(छात्रा), जट्टपुर, सनोली, मलूकपुर, बीनेवाल, पूना, भड़ोलियां कलां, बडैहर, झूडोवाल, माज़रा खुही व रैंसरी, 24 जून को राप्रापा झलेड़ा, लाल सिंगी-1, कुठार कलां, नंगड़ां, फतेहपुर, लमलैहड़ा, सासन, चड़तगढ़, ऊना(मा), एरिया काॅलोनी व रामपुर, 25 जून राप्रापा बसाल(अ), बसाल(ओ), बसाल(मध्य) व टक्का के अभ्यार्थियों के मूल दस्तावेज़ों का सत्यापन किया जाएगा।इसके अलावा 25 जून को ही राजकीय माध्यमिक पाठशाला हंडोला, खड्ड मशियानी, कोटला खुर्द, अरनियाला, अबादा बराना, बारसड़ा, बीनेवाल, भटोली, फतेहपुर, जलग्रां, खानपुर, लमलैहड़ा, मलाहत, रामपुर के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रार्थी निर्धारित तिथि के अनुसार अपने मूल दस्तावेजों सहित प्रातः 10 बजे खंड प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय ऊना में उपस्थित हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त अगर किसी अभ्यर्थी को काॅल लेटर नहीं आया है तो वह निर्धारित तिथि को समस्त दस्तावेज़ों सहित कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
