रोजाना24,ऊना : जिला पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन विभाग द्वारा पशु पालन परिचारक चतुर्थ श्रेणी के 22 पद दैनिक भोगी आधार पर भरे जाने हैं। इसके लिए विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश के स्थाई निवासियों से निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी आज यहां उपनिदेशक पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन डॉ. जय सिंह सेन ने दी। उन्होंने बताया कि इन 22 पदों में अनारक्षित वर्ग में 10 पद, ओबीसी में 4, आर्थिक रूप से कमजोर में 3, अनारक्षित (भूतपूर्व सैनिक में) 2, अनारक्षित स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित की श्रेणी में 1 पद, अनारक्षित श्रवण बाधित वर्ग में एक व ओबीसी (अंतोदय/बीपीएल) वर्ग में एक पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीण रखी गई है जबकि आवेदक की आयु 1 जनवरी, 2020 को 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। एससी, एसटी व ओबीसी से संबंधित आवेदकों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट लागू होगी। उन्होंने कहा कि पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रपत्र पर शैक्षणिक योग्यता, हिमाचली प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र व अन्य प्रमाण पत्रों की स्वयं सत्यापित छायाप्रतियों सहित कार्यालय उपनिदेशक पशु स्वास्थ्य ऊना में 25 जुलाई तक जमा करवा सकते हैं।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
