रोजाना24,ऊना : डाक मंडल ऊना द्वारा डाक जीवन बीमा व ग्रामीण डाक जीवन बीमा के डायरेक्ट एजेंट एवं फील्ड ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। इस बारे जानकारी देते हुए अधीक्षक डाकघर ऊना मंडल रामतीर्थ शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए आवेदन 17 अगस्त, 2020 सायं 5 बजे तक प्राप्त किए जाएगें। उन्होंने बताया कि डायरेक्ट एजेंट के आवेदकों के लिए आयु 18 से 50 वर्ष व शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक रखी गई है जबकि फील्ड ऑफिसर के पद सेवानिवृत कर्मचारियों से भरे जाएगें जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त आवेदक को आवेदन के साथ चरित्र प्रमाण पत्र (कार्याकारी दण्डाधिकारी द्वारा जारी किया हो), 3 पासपोर्टसाईज फोटो, स्वयं पता लिखा लिफाफा जिस पर 41 रूपये की डाक टिकट लगाकर भेजना अनिवार्य होगा। आवेदक वर्तमान में किसी ओर कंपनी का एजेंट नहीं होना चाहिए। आवेदक फॉर्म अपने नजदीकी डाकघर से प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि आवेदक अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में डाकघर अधीक्षक ऊना के दूरभाष नंबर 01975-225258, 225261 पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…
