रोजाना24,ऊनाः स्टैनफोर्ड लेबोरेट्रीज़ प्राईवेट लिमिटिड, मैहतपुर द्वारा विभिन्न श्रेणियों में ऑपरेटर के 10 पद अधिसूचित किए गए हैं जिसके लिए जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 14 जुलाई को प्रातः 11 बजे से साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। साक्षात्कार में 20 से 30 वर्ष आयु वर्ग के पात्र एवं इच्छुक पुरूष अभ्यार्थी भाग ले सकते हैं। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी, ऊना अनीता गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए पदों के आधार पर कम से कम दो/तीन वर्ष का अनुभव निर्धारित किया गया है जबकि न्यूनतम वेतन 12 हजार से 18 हजार देय होगा।पदों का विवरण इस प्रकार है जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन दस पदों में मकैनिकल, वाटर सिस्टम, एचवीएसी व बायलर/कंप्प्रेसर श्रेणियों में ऑपरेटर का एक-एक पद शामिल है जिसके लिए दस जमा दो, डिप्लोमा धारक तथा किसी भी ट्रेड में आइटीआई उत्तीर्ण अभ्यार्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त ऑपरेटर ऑटोकार्टाेनेटर और ऑपरेटर स्ट्रिप पैकिंग का एक-एक पद शाामिल है जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी संकाय में स्नातक निर्धारित की गई है जबकि किसी भी ट्रेड में आइटीआई उत्तीर्ण अभ्यार्थी कंप्रेशन, ग्रेनुलेशन, ब्लैंडिंग व ऑटो कोटर श्रेणियों में ऑपरेटर के एक-एक पद हेतु साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपनी योग्यता व जन्मतिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, पासपोर्ट साइज फोटो, आधारकार्ड नंबर व अपने बायोडाटा सहित 14 जुलाई को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में उपस्थित होेकर इस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01975-232591/233591 पर संपर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा/दैनिक भत्ता देय नहीं होगा।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

