रोजाना24,चम्बाः गत दिवस ढकोग-तुन्दाह सड़क मार्ग की चौड़ाई के कार्य में जुटे दो मजदूरों की चट्टानों के नीचे दबने से मृत्यु हो गई थी.जिनके शवों का भरमौर अस्पताल पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.जिसके बाद भरमौर प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को दस दस हजार की फौरी राहत जारी कर दी है.
घटना में कोई पुलिस कार्यवाही नहीं हुई है.बताया जा रहा है कि अजय कुमार निवासी गांव छतराण ग्राम पंचायत औरा व विजय निवासी नेपाल दोनों प्रधान स्थानीय ठेकेदार के पास ढकोग तुन्दाह सड़क मार्ग के कार्य में जुटे थे.घटना के वक्त वे ब्लास्टिंग के लिए ड्रिलिंग का कार्य कर रहे थे.वर्षा के कारण पहाड़ी की चट्टाने खिसकने की आवाज भी उन्हें कम्प्रैसर की आवाज के कारण सुनाई न दी और वे चट्टानों के नीचे दब गए.पुुलिस थाना प्रभारी भरमौर नीतिन चौहान नेे कहा कि इस मामले में किसी के विरुद्ध मामला दर्ज नहीं हुआ है क्योंकि सब दुर्घटनावश हुआ है।
लोनिवि अधिशाषी अभियंता राजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत निर्मित हो रहे इस सड़क निर्माण में ड्रिलिंग व ब्लास्टिंग का कार्य जोखिम पूर्ण होता है लेकिन इस दुर्घटना में किसी की गलती नहीं थी.
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…
