रोजाना24,ऊना : कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, ऊना ने आमजन की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊना के सचिव विवेक खनाल ने बताया कि जिला के उपमंडल स्तर पर गठित विधिक सेवाएं प्राधिकरणों के दूरभाष नंबरों को हेल्पलाइन नंबर के रूप में जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि इच्छुक व पात्र व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार की विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के दूरभाष नंबर 01975-225071, उपमंडलीय विधिक सेवा समिति, ऊना के दूरभाष नंबर 01975-223044 और उपमंडलीय विधिक सेवा समिति, अंब के दूरभाष नंबर पर 01976-262462 पर संपर्क किया जा सकता है।उन्होंने बताया कि इन नंबरों पर कानूनी समस्या प्राप्त होने के उपरांत प्राधिकरण की टीम समस्या का समाधान करने की आगामी प्रक्रिया शुरू करेगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मुकद्दमा किए बिना घरेलू झगड़ों के निपटारे के लिए प्री-लिटिगेशन हेल्पडेस्क और वाहन दुर्घटना में मुआवजे के लिए मोटर एक्सीडेंट मेडिएशन सेल व उपभोक्ता मामलों से संबंधित समस्याओं के निपटारे के लिए लोक अदालतें कार्य कर रही हैं जिनका लोग निशुल्क लाभ उठा सकते हैं।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
