रोजाना24ः लाॅकडाऊन के दौरान प्रभावित हो रही बच्चों की शिक्षा को सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए प्रदेश सरकार ने इसे ऑनलाईन फाॅर्मेट पर उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है।निदेशालय के आदेशों के बाद स्कूल प्रमुख इसके लिए व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाने में जुट गए हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर(बाल) के प्रधानाचार्य प्यार सिंह चाढ़क ने इस मामले में काफी तेजी से कार्य करते हुए छठी से बाहरवी कक्षाओं तक के व्हाट्सएप्प ग्रुप तैयार कर लिए हैं . उन्होंने कहा कि दसवीं की परीक्षाएं दे चुके विद्यार्थियों के ग्रुप बनाने में दिक्कत पेश आ रही है। क्योंकि ग्याहरवीं कक्षा में छात्र कला,वणिज्य व विज्ञान संकाय चुन कर पढ़ाई करते हैं ऐसे में उन्होंने दसवी की परीक्षा दे चुके छात्रों व अभिभावकों से अपील की है वे ग्याहरवीं कक्षा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर में दाख़िला लेना चाहते हैं तो https://chat.whatsapp.com/EBd45qjAtgBDlXJNRk5skD लिंक खोल कर ग्रुप में शामल हो जाएं। उन्होने कहा कि इसमें विद्यार्थी का नाम,पिता का नाम,WhatsApp no और विषय/संकाय लिख कर group में share करें।COVID-19 के चलते देश व प्रदेश भर में जो Lockdown चल रहा है उसके दृष्टिगत सरकार व विभाग ने विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए ‘’समय दस से बारह वाला,हर घर बने पाठशाला” कार्यक्रम की शुरुआत की है जिसके अंतर्गत online/WhatsApp के माध्यम से विद्यार्थियों की पढ़ाई संचालित करने का निर्णय लिया गया है।विभागीय आदेशानुसार 16/04/2020 से उक्त माध्यम से पढ़ाई आरम्भ कर दी जाएगी ।Time Table Icon/DP के रूप में ग्रुप में ही उपलब्ध है और बाद में भी प्रेषित कर दिया जाएगा।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…
