📍चंबा, 9 अक्तूबर — उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष से ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0’ का जिला स्तर पर शुभारंभ किया। इसी के साथ चंबा पुलिस द्वारा नशा एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता के लिए ‘सक्षम अभियान’ की भी शुरुआत की गई।
🧾 उपायुक्त ने बताया कि अभियान के तहत 8 दिसंबर तक 30 प्रकार की जागरूकता गतिविधियां आयोजित होंगी। इस अवधि में 400 शिक्षण संस्थान और 30 गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
💬 मुकेश रेपसवाल ने संबंधित विभागों को कोटपा अधिनियम, तंबाकू वेंडर लाइसेंस और तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थानों के मानकों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सरकारी कार्यालयों को पूर्णतः तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित करने और नियम उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई करने के आदेश भी दिए।
🚓 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितेश लखनपाल ने ‘सक्षम अभियान’ की विस्तृत रूपरेखा साझा की, वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर ने स्वागत संबोधन दिया।
📊 जिला कार्यक्रम अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. कारण हितैषी ने अभियान की जानकारी पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत की।
👥 इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. पंकज गुप्ता, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा विकास महाजन, मंडलीय प्रबंधक HRTC शुगल सिंह, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी रूपेश कुमार, जिला पंचायत अधिकारी तिलक राज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
📈 महत्वपूर्ण तथ्य:
- भारत में प्रतिदिन 3,000 से अधिक लोग तंबाकू सेवन के कारण मरते हैं।
- कैंसर से मरने वाले हर 100 में से 40 रोगी तंबाकू सेवन से प्रभावित होते हैं।
- 95% मुंह के कैंसर तंबाकू सेवन करने वालों में पाए जाते हैं।
