रोजाना24,ऊना : पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं ऊना सदर से पूर्व विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों पर अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें तय समय सीमा के भीतर इन कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। सत्ती ने कहा कि इन विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए ताकि क्षेत्र की जनता को इनका लाभ मिल सके। सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने लॉकडाउन के दूसरे चरण के दौरान 20 अप्रैल से विकास कार्यों को निर्धारित हिदायतें का अनुसरण करते हुए पुनः शुरू करने की अनुमति दी है। इसलिए अधिकारी इन सभी कार्यों में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से 20 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले मातृ-शिशु अस्पताल, 22 करोड़ से बनने वाले लघु सचिवालय ऊना, 3.33 करोड़ की लागत से परिधि गृह निर्माण, लगभग 3 करोड़ की लागत से वीवीपैट भवन, 8.31 करोड़ रुपए से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में बनने वाला ट्रॉमा सेंटर, 8.55 करोड़ से आईटीआई मैहतपुर, 7 करोड़ से आईटीआई ऊना के बी-ब्लॉक, 4 करोड़ से सीएचसी बसदेहड़ा के भवन तथा 1 करोड़ रुपए से आईआरबी बनगढ़ के बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण का कार्य शामिल है। सतपाल सत्ती ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं बसोली, बडेहर रायपुर सहोड़ा और संतोषगढ़ में 42 लाख रुपए खर्च करके चारदीवारी का निर्माण जबकि 1.50 करोड़ रुएप की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं देहलां, अजौली, सासन, बसदेहड़ा व बहडाला में अतिरिक्त कमरों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त लगभग 3.27 करोड़ से स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग के कर्मियों हेतु सरकारी आवास निर्मित किए जा रहे हैं।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
