हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायत राज विभाग के तहत कार्यरत सिलाई अध्यापिकाओं और पंचायत चौकीदारों को बड़ी राहत देते हुए उनके मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में विभाग के निदेशक ने सभी संबंधित अधिकारियों को संशोधित दरों के अनुसार भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
नए आदेशों के तहत सिलाई अध्यापिकाओं का मानदेय 480 रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर 508 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है, जबकि पंचायत चौकीदारों को अब 425 रुपये की जगह 450 रुपये प्रतिदिन मानदेय मिलेगा। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल से प्रभावी मानी जाएगी और कर्मचारियों को इसका लाभ एरियर सहित प्रदान किया जाएगा।
सरकार ने 23 सितंबर 2022 से 6 मार्च 2024 तक की संशोधित वेतनमान अवधि का लंबित वित्तीय लाभ भी देने का फैसला लिया है। इस निर्णय से प्रदेशभर की करीब 1,600 सिलाई अध्यापिकाओं और 2,100 पंचायत चौकीदारों को सीधा लाभ मिलेगा।
कर्मचारियों को मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय
लंबित वित्तीय लाभ भी होगा जारी
1 अप्रैल से लागू होगी नई दरें
हजारों कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

