भरमौर में 84 मंदिरों के दर्शन से कंगना रनौत भाव विभोर

You are currently viewing भरमौर में 84 मंदिरों के दर्शन से कंगना रनौत भाव विभोर
Spread the love

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में चम्बा जिले के भरमौर क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध चौरासी मंदिर समूह का दौरा किया। यहां पर स्थित 84 मंदिरों की यात्रा करते हुए कंगना ने इस क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का गहराई से अनुभव किया। उन्हे यह जानकार उत्सुकता हुई कि ये मंदिर 7वीं शताब्दी से भी पुराने हैं। इतिहासकारों का मानना है कि ये मंदिर 7वीं शताब्दी से भी पुराने हैं, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि ये मंदिर आदि काल से ही उपस्थित हैं।

यहां एक पुरानिक शिवलिंग के दर्शन हुए, ऐसा लगा जैसे स्वयं शम्भू मेरे साक्षात् हों।

कंगना रनौत

कंगना ने यहाँ एक प्राचीन शिवलिंग के दर्शन किए जिसे देख कर उन्हें लगा कि स्वयं भगवान शिव उनके समक्ष साक्षात् प्रकट गए हों। उन्होंने पहली बार विष्णु अवतार नरसिंह का मंदिर देखा और उन्हे यह जानकार बहुत आश्चर्य हुआ जब पंडितों ने उन्हें बताया कि धर्मराज जी का मंदिर पूरे विश्व में केवल यहीं है। कंगना ने धर्मराज जी के मंदिर में भी दर्शन किए और मृत्यु के बाद की कुछ रहस्यमयी बातों को जाना। उन्होंने बताया, ” यहाँ मृत्यु के बाद के कुछ रहस्यों का भी विस्तार है, मृत्यु के बाद कैसे मनुष्य धर्मराज के दरबार में उपस्थित होते हैं, वह क्या चित्र होता है, कैसे कचहरी लगती है, ऐसे बहुत सारे रहस्यों का वर्णन है।”

कंगना की इस यात्रा ने उन्हें न केवल मंदिरों के इतिहास से जोड़ा, बल्कि उन्हें यह भी महसूस हुआ कि ये मंदिर किस प्रकार से स्थानीय संस्कृति और परंपरा के प्रतीक हैं।

इस दौरे के दौरान कंगना ने भरमौर के गद्दी समुदाय की पोशाक पहनी, जिसे देख वहां के लोगों ने उन्हें बहुत सराहा। उनके इस प्रयास ने स्थानीय संस्कृति के प्रति उनकी गहरी समझ और सम्मान को दर्शाया। उन्होंने न केवल भरमौर की खूबसूरती और विरासत की प्रशंसा की, बल्कि स्थानीय खान-पान और संगीत के माध्यम से भी इस क्षेत्र से गहरा संबंध बनाने की इच्छा जताई।