रोजाना24,चम्बा 13 जनवरी : सर्दी के मौसम के दौरान केरोसिन, अन्य हीटर व अंगीठी समेत बिजली के अन्य उपकरणों के सुरक्षित उपयोग को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आज एक एडवाइजरी जारी की है। उपायुक्त डीसी राणा की ओर से जारी इस एडवाइजरी में लोगों से पूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे केरोसिन हीटर और अंगीठी से निकलने वाले धुएं के निकास के लिए पर्याप्त स्थान अवश्य सुनिश्चित करें। इसके अलावा घर के भीतर अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ भी कदापि न रखें और छोटे बच्चों को हीटर से दूर रखें। एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि आग लगने की आशंका वाली संवेदनशील जगह पर आग को बुझाने के भी पर्याप्त प्रबंध रहने चाहिए। कपड़े सुखाने में रूम हीटर का प्रयोग कभी न करें। बिजली के अन्य उपकरणों को उपयोग में लाने से पहले यह भी सुनिश्चित करें कि उनके प्लग सही तरीके से काम कर रहे हों।उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश में अक्सर यह देखने में आया है कि सर्दी के मौसम के दौरान लोगों द्वारा बरती जाने वाली असावधानी के चलते अक्सर दुर्घटनाएं हो जाती हैं और उनमें जान माल का भी नुकसान होता है। लोगों को इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति ना होने के लिए अपने आपको सचेत और सावधान रखना चाहिए ताकि दुखद घटना से किसी भी परिवार को कभी भी प्रभावित ना होना पड़े।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

