रोजाना24, चम्बा 12 अक्तूबर : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज चंबा में 13 अक्तूबर, 2022 को चम्बा चौगान में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने चौगान मैदान का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को रैली को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश के लिए लगभग तीन हजार करोड़ की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-तृतीय चरण का भी शुभारंभ करेंगे। वह 48 मेगावाट की चांजू-3 पनबिजली परियोजना और 30.5 मेगावाट की देवथल-चांजू जल विद्युत परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। उन्होंने कहा कि इन जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण पर लगभग 800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज, भाजपा के राज्य संगठन सचिव पवन राणा, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह, चम्बा भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर नागपाल, उपायुक्त डीसी राणा और पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
