रोजाना24,ऊना, 17 अगस्त : रायपुर मैदान के एक निजी होटल में जे एंड के आईटीसीओ द्वारा टूरिज्म विभाग के सहयोग से तीन दिवसीय होम स्टे पर्यटन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने की। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में रायपुर व बंगाणा के 25-25 युवाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर होमस्टे पर्यटन प्रशिक्षण ले रहे युवओं को प्रमाण पत्र भी बांटे गए। इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रशिक्षण ले रहे बच्चे जिनके पास दो या तीन कमरे व शौचालय हो उसे पर्यटन विभाग से पंजीकृत करवाकर होमस्टे बना सकते हैं, इससेे उनकी कमाई भी होगी और रोजगार भी मिलेगा। मंत्री ने कहा कि काम करने में युवाओं को शर्म नहीं करनी चाहिए। युवाओं को अपनी सोच बदलकर छोटे रोजगार को अपनाकर भी आजीविका कमा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा में कई धार्मिक स्थानों, गोविंद सागर, सुंदर पहाड़ों व सड़कों को पर्यटन की दृष्टि से उभार आ जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टिगत से विकसित करने हेतू विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत इस क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में जल क्रीड़ा व पैराग्लाइडिंग करवाने के लिए नियम बनाकर 3 माह के भीतर स्वीकृत करवा लिए गए हैं। जल क्रीड़ाओं के लिए मंजूरी मिलने से युवाओं को रोजगार सृजन करने में सहायक सिद्ध होगी और इससे पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। कुटलैहड़ क्षेत्र में स्थित गोविंद सागर झील में जल क्रीडाएं तथा साहसिक खेल गतिविधियां जल्द आयोजित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टूरिज्म विभाग द्वारा इको टूरिज्म के तहत साढे़ 14 करोड रुपए की परियोजना स्वीकृत की गई है।इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, उपनिदेशक टूरिज्म रवि धीमान, तहसीलदार राहुल शर्मा, शाखा प्रबंधक आरएल परमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
