रोजाना24, ऊना 14 मार्च : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जिला ऊना में स्थापित की गई 5 खनन चैक पोस्ट का सोमवार को शिमला से वर्चुअल तकनीक के माध्यम से लोकार्पण करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा कि कार्यक्रम हरोली विधानसभा क्षेत्र के बाथड़ी में दोपहर 12 बजे आयोजित होगा, जिसमें केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिल्ली से जुड़ेंगे तथा उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर बाथड़ी में उपस्थित रहेंगे। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के साथ शिमला में मौजूद रहेंगे।प्रो. राम कुमार ने कहा कि जिला ऊना में अवैध खनन व ओवरलोडिंग की समस्या को रोकने के लिए गगरेट, बाथड़ी, मैहतपुर, पंडोगा व पोलियां में खनन चैक पोस्ट बनाई गई हैं तथा यहां पर धर्मकांटे भी स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अवैध खनन को रोकने के लिए भरसक प्रयास कर रही है तथा जिला ऊना में स्थापित की जा रही खनन चैक पोस्ट इसी दिशा में उठाया गया एक कदम है।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

