रोजाना24, सलूणी (चम्बा), 13 अप्रैल : बच्चों को अपने आरम्भिक समय से ही पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने के मकसद से सलूणी उपमंडल के तहत तलोड़ी में आज पहले चिल्ड्रन लर्निंग सेंटर की शुरुआत हुई। इसका शुभारंभ एसडीएम सलूणी किरण भड़ाना ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के लर्निंग सेंटर को शुरू करने के पीछे ये मकसद है कि बच्चों को उनके आरम्भिक जीवन काल से ही पुस्तकें पढ़ने के प्रति प्रेरित किया जा सके। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों में 3 से 15 वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों के लिए अंग्रेजी और हिंदी भाषा में करीब 200 पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा प्ले वे यानि खेल- खेल में पढ़ाई के लिए भी विभिन्न तरह के खिलौनों और गेम्स इत्यादि को मुहैया किया गया है। इसमें शिक्षा विभाग के बाला फीचर को भी शामिल किया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को सलूणी में भी इसी तरह के चिल्ड्रन लर्निंग सेंटर को खोल दिया जाएगा। गौरतलब है कि जिला प्रशासन के सहयोग और मार्गदर्शन के बाद सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड द्वारा कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत उपलब्ध की गई धनराशि के माध्यम से सलूणी उपमंडल में भी विभिन्न जगहों पर लाइब्रेरी की स्थापना की गई है ताकि युवा वर्ग विशेष तौर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को इसका पूरा लाभ मिल सके। किरण भड़ाना ने कहा कि उपायुक्त डीसी राणा का भी इस दिशा में खास फोकस रहा है और उनके निर्देशानुसार बच्चों और युवाओं के लिए इस तरह की सुविधाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। गौरतलब है कि एसडीएम किरण भड़ाना ने लाइब्रेरी की स्थापना में अनुपयुक्त पड़े भवनों का उपयोग करके इन सहूलतों को जुटाने में अहम भूमिका निभाई है।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
