रोजाना24, ऊना 1 फरवरी : ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि भाजपा सेमीफाइनल जीती है और वर्ष 2022 में होने वाले फाइनल में भी जनता के आशीर्वाद से विजयी होगी। आज जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कंवर ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने पंचायत चुनावों को सेमीफाइनल की संज्ञा दी थी और प्रदेश के मतदाताओं ने इस चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को आइना दिखाया है और बड़ी संख्या में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत हुई है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जिला परिषद ऊना के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस अपना प्रत्याशी तक नहीं उतार पाई। इसी प्रकार से बंगाणा पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए भी कांग्रेस समर्थित कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरा। उन्होंने कहा कि जिला ऊना के शहरी निकायों के साथ-साथ पंचायतों में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जनता का आशीर्वाद मिलना, प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों पर मुहर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई गई व उन्हें लागू किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप पूरे प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में भारी संख्या में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत हुई। वीरेंद्र कंवर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 के लिए अभी से कमर कसने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों में पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि मिशन 2022 को पूरा किया जा सके और एक बार पुनः भाजपा सरकार बन सके।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
