रोजाना24,ऊनाः 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज प्रदान करने वाली हिमकेयर योजना में पंजीकरण में अंतिम मौका है। राज्य सरकार ने हिमकेयर योजना में पंजीकरण करवाने की तिथि 15 जुलाई 2020 कर दी है। सीएमओ ऊना डॉ. रमण कुमार शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार कार्ड बनवाने और नवीनीकरण की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ाई थी।उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण बहुत से कार्ड धारक नवीनीकरण नहीं करवा सके हैं, जिसके दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने यह तिथि 15 जुलाई, 2020 तक बढ़ा दी है। सीएमओ ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही हिमकेयर योजना के अन्तर्गत अस्पताल में भर्ती होने पर पांच लाख रूपए के नि:शुल्क इलाज की सुविधा का प्रावधान है। इस योजना के तहत जिले में अब तक में 18 अस्पताल अन्तर्गत पंजीकृत हैं जिनमें से 7 निजी अस्पताल हैं।क्या है हिमकेयर योजना डॉ. रमण ने कहा कि हिमकेयर योजना का शुभारंभ 1 जनवरी, 2019 को किया गया था। इसके अन्तर्गत जिला ऊना में अब तक 34 हजार परिवारों को पहले ही पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि हिमकेयर योजना के अन्तर्गत श्रेणियों को ध्यान में रखते हुए प्रीमियम की दरें तय की गई हैं। गरीबी रेखा से नीचे (बी.पी.एल.), पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी (जो कि आयुष्मान भारत में पंजीकृत नहीं है) और मनरेगा के अन्तर्गत जिन्होंने पिछले वर्ष 50 दिन या उससे अधिक कार्य किया है, से प्रीमियम नहीं लिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त एकल नारी, 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग, 70 वर्ष की आयु से अधिक वरिष्ठ नागरिक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता, मिड-डे मील कार्यकर्ता, दिहाड़ीदार (सरकारी, स्वायत्त संस्थानों, सोसायटी, बोर्ड एवं निगम के कर्मचारी), अंशकालिक कार्यकर्ता (सरकारी, स्वायत्त संस्थानों, सोसायटी, बोर्ड एवं निगम के कर्मचारी), अनुबंध कर्मचारी (सरकारी, स्वायत्त संस्थानों, सोसायटी, बोर्ड एवं निगम के कर्मचारी) और आउटसोर्स कर्मचारी से केवल 365 रूपए और उपरोक्त के अतिरिक्त बाकी लोग 1000 रूपए देकर योजना के अन्तर्गत कार्ड बनवा सकते हैं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जिला ऊना में इस योजना के क्रियान्वयन से लाभार्थियों को निशुल्क चिकित्सा का लाभ प्राप्त होगा। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए जिला समन्वयक दीपक चब्बा के मोबाइल नंबर 98824-87364 पर संपर्क कर सकते हैं ।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
