रोजाना24,चंबाः जिला रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आयोजित की गई ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चंबा जिला के 54 विद्यार्थियों ने भाग लिया था।प्रथम समूह के प्रतिभागियों में सैक्रेड हार्ट स्कूल डलहौजी की अंशिका सूरी और राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल के राघव ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल के ही शिवम ने दूसरा और राजकीय प्राथमिक पाठशाला सरोल के सौरव सहगल ने तीसरा स्थान हासिल किया। द्वितीय समूह के प्रतिभागियों में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा की अनन्या सूरी ने पहला स्थान हासिल किया। डलहौजी पब्लिक स्कूल की प्रभलीन कौर ने दूसरा और सैक्रेड हार्ट स्कूल डलहौजी की ईशिका सूरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को ई सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…

