रोजाना24,ऊना: हरोली उप मंडल की ग्राम पंचायत नंगल खुर्द के वार्ड नंबर 8 का लाहौल मोहल्ला और ग्राम पंचायत लोअर बढ़ेड़ा के अध्याल मोहल्ला वार्ड नंबर 2, उपरला बेहड़ा वार्ड नंबर 4 व वार्ड नंबर 5 को जिला ऊना की कोरोना हॉटस्पॉट क्षेत्रों की सूची से बाहर करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं और 23 जून से इस क्षेत्र में प्रशासन द्वारा निर्धारित समय पर कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। यह जानकारी देते हुए जिला दण्डाधिकारी ऊना संदीप कुमार ने बताया कि नंगल खुर्द और लोअर बढ़ेड़ा में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के उपरांत 6 व 7 जून को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि तदोपरांत कोविड-19 संक्रमित रोगी के संपर्क में आए सभी लोगों की निगरानी व टेस्ट करने के बाद इस इलाके में कोरोना संक्रमण का कोई केस सामने नहीं आया है।जिला दण्डाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों जैसे सामाजिक दूरी बनाए रखना, हाथों को बार-बार धोना, मास्क लगाना इत्यादि की अनुपालना पूर्व की भांति सुनिश्चित करनी होगी।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

