रोजाना24,चंबाः हिमाचल प्रदेश में शुरू की गई मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय योजना में इस वर्ष चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसरूंड को शामिल किया गया है। विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय योजना के जरिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसरूंड के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा जिसमें पर्याप्त कक्षा के कमरों और शौचालय की सहूलियतें भी मुहैया की जाएंगी। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय योजना में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसरूंड के लिए 50 लाख रुपए की राशि का बजट प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास, विज्ञान प्रयोगशाला की अपग्रेडेशन और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता, पुस्तकालय के कंप्यूटरीकरण और पुस्तकों की खरीद, विद्यालय की आईसीटी लेबोरेटरी की अपग्रेडेशन, तीन स्मार्ट क्लास रूम की सुनिश्चितता, विद्यालय परिसर का सौंदर्यीकरण,खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेल सुविधाओं की अपग्रेडेशन और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना भी शामिल रहेगा।विधानसभा उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट विद्यालय योजना शुरू करके प्रदेश में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और सभी आवश्यक सुविधाओं से पूर्ण शिक्षा व्यवस्था देने की दिशा में ऐतिहासिक फैसला लिया है जिसके भविष्य में बड़े ही सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

