रोजाना24,ऊना : प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक, ऊना द्वारा बैचवाइस अनुबंध आधार पर भाषा अध्यापक के 15 पद अधिसूचित किए गए हैं। भाषा अध्यापक के लिए अभ्यार्थी का बीए, बीएड के साथ अध्यापक पात्रता परीक्षा (एलटी) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यह जानकारी आज यहां जिला रोजगार अधिकारी, ऊना अनीता गौतम ने दी।अनीता गौतम ने बताया कि भाषा अध्यापक के 5 पदों के लिए अनारक्षित वर्ग हेतु 2001 तक का बैच, अनुसूचित जाति के दो पद हेतु 2006 बैच और अनुसूचित जाति (आईआरडीपी) एक पद हेतु बैच 2007 के उम्मीदवार पात्र होगें। अनीता गौतम ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग के दो पदों हेतु बैच 2003 और अन्य पिछड़ा वर्ग (आईआरडीपी) का एक पद हेतु 2006 जबकि अनुसूचित जनजाति का एक पद और आर्थिक पिछड़ा वर्ग के दो पद हेतु 2005 व ओबीसी (स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित) के पद के लिये अब तक के बैच के उम्मीदवार पात्र होगें।उन्होंने बताया कि योग्य आवेदक अपना रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड (एक्स-10) तथा हिमाचली बोनाफाइड सहित 15 जून से पूर्व स्थानीय रोजगार कार्यालय में संपर्क कर लें।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

