रोजाना24,ऊना : उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने कहा कि बिहार के लिए हरियाणा के कालका से दो विशेष श्रमिक एक्सप्रेस रेलगाड़ियां भेजी जाएंगी। पहली गाड़ी एक जून को शाम 6 बजे कालका से बरौनी के लिए रवाना होगी, जो सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर होते हुए बरौनी पहुंचेगी। इस ट्रेन में गोपालगंज, सारन, सोनपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, दरभंगा, बेगुसराय, सहरसा, अररिया व मधेपुरा के यात्री भी सवार हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के लिए दूसरी ट्रेन 2 जून को कालका से शाम 6 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गया व किऊल होते हुए सासाराम पहुंचेगी। इस रेलगाड़ी में भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, जैहानाबाद, अरवल, पटना, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, बांका व भागलपुर के प्रवासी मजूदर सवार हो सकते हैं। दोनों गाड़ियों में 1200-1200 प्रवासियों को ले जाया जाएगा। इसलिए अगर कोई भी प्रवासी जिला ऊना से बिहार जाना चाहता है, तो तुरंत संबंधित एसडीएम के पास या उपायुक्त कार्यालय ऊना में पंजीकरण कराएं, ताकि उन्हें ऊना से कालका पहुंचाने की व्यवस्था की जा सके।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

