रोजाना24,भरमौर : भरमौर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस.

70वें गणतंत्र दिवस पर जनजातीय क्षेत्र भरमौर मुख्यालय में अतिरिक्त जिलादण्डाधिकारी पृथीपाल सिंह ने तिरंगा फहराया.इस दौरान पुलिस जवानों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी.रावमापा भरमौर के प्रांगण में हुए इस समारोह में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षुओं व गैर सरकारी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए.

इस अवसर पर बेहतर सेवाएं प्रदान करने पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के कम्पयूटर प्रशिक्षक व साहसी कार्य के लिए वन विभाग के कर्मचारी शिव प्रसाद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

Advertisement

अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी ने समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकार को भी ईनाम दिए.