खबरें

दरवाजा खोलते ही धमाका, बद्दी में सलूणी के युवक की मौत

दरवाजा खोलते ही धमाका, बद्दी में सलूणी के युवक की मौत

बद्दी क्षेत्र के नालका गांव में एक दर्दनाक हादसे में चंबा जिले के सलूणी उपमंडल के एरवा गांव निवासी युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजीव कुमार (28) पुत्र हंसराज के रूप में हुई है, जो बद्दी की एक कंपनी में कार्यरत था और ब्राह्मण माजरा (नालका) में किराये के कमरे में रहता था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक के कमरे में एलपीजी गैस लीक हो रही थी। जैसे ही राजीव कुमार ने कमरे का दरवाजा खोला, तेज धमाका हो गया, जिसमें वह बुरी तरह झुलस गया।

👉 स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उसे नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया।
👉 वहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

बताया गया है कि मंगलवार को राजीव कुमार कमरे को बंद कर ड्यूटी पर गया था। वापस लौटने पर कमरे में गैस लीक होने की स्थिति बनी हुई थी, जिसके बाद यह हादसा हुआ।

👮‍♂️ एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।

🙏 दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति मिले।

#Baddi #Nalagarh #GasBlast #LPGLeak #AccidentNews #HimachalNews
#बद्दी #नालागढ़ #गैस_धमाका #दुर्घटना #हिमाचल_समाचार #rozana24 #रोजाना24

*समाचार मे उपयोग किया गया चित्र ए आई द्वारा बनाया गया है