रोजाना24,हमीरपुर,27 जून : हमीरपुर 27 जून। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित छात्र गतिविधि केंद्र का उदघाटन किया तथा इसके परिसर में पौधारोपण भी किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है। यह संस्थान देश और दुनिया के लिए उत्कृष्ट टैक्नोक्रैट्स तैयार कर रहा है। छात्र गतिविधि केंद्र के निर्माण से यहां विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षुओं को बेहतर माहौल मिलेगा तथा उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि छात्र गतिविधि केंद्र में अत्याधुनिक बास्केटबाॅल, स्क्वैश और बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस व अन्य इंडोर खेलों की सुविधाओं के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी विशेष प्रावधान किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शिक्षण-प्रशिक्षण संबंधी आम गतिविधियों के साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के समावेश से संस्थान में बेहतर प्रोफैसनल्स तैयार होंगे।अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण प्रभावित हुए संस्थान के कार्यों को अब तेजी से पूरा किया जाएगा। कोरोना संबंधी नियमों की अनुपालना एवं विशेष सावधानियों के साथ आयोजित किए गए उदघाटन कार्यक्रम के दौरान अनुराग सिंह ठाकुर ने छात्र गतिविधि केंद्र में उपलब्ध विभिन्न खेल सुविधाओं का जायजा भी लिया।इसके बाद उन्होंने संस्थान के कांफ्रेंस हाॅल में आॅनलाइन माध्यम से जुड़े राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया तथा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी.
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

