रोजाना24, ऊना, 9 अप्रैल : उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां डीआरडीए सभागार में जिला ऊना के राजस्व अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित निशानदेही, लंबित कोर्ट केसों, तकसीम, ऑनलाइन शिकायत निवारण, 2/3 बिस्वा भू-आबंटन मामलों, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा ई-डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से ऑनलाइन प्रमाण जारी करने संबंधी विषयों पर चर्चा की गई।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अपात्र लाभार्थियों से अब तक 42.71 लाख रुपए की रिकवरी की गई है। डीसी ने कहा कि सभी अपात्रों से रिकवरी होगी तथा अधिकारी इस कार्य में तेजी लाएं। बैठक में डीसी ने निर्देश दिए कि सभी तरह के प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन बनाने को प्राथमिकता दी जाए तथा अधिकारी समयबद्ध ऑनलाइन आवेदन को निपटाएं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी नियमित कोर्ट लगाकर राजस्व मामलों को निपटारा करें। साथ ही उन्होंने सभी एसडीएम को माह में एक बार अपने अधीनस्थ राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए।बैठक में एडीसी डॉ अमित शर्मा, जिला के समस्त उपमंडलाधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
More Stories
पनीर में नमक ज्यादा होने पर शुरू हुआ विवाद, होटल में चलीं कथित गोलियां!
हिमाचल प्रदेश के पालमपुर उपमंडल की मन सिम्बल पंचायत स्थित एक कैफे में शनिवार देर रात एक हैरान…
🚨 पिकअप चोरी मामले में बड़ी सफलता, पंजाब से आरोपी गिरफ्तार 🚔
पठानकोट-चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुनाली के समीप हुई पिकअप चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।…
🚨 चंडीगढ़ में कैशियर की गोली मारकर हत्या, रोहड़ू की प्रधान इना मछरेट का उजड़ गया सुहाग 😢
शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र की दलगांव पंचायत की प्रधान इना मछरेट के पति जानकी दास की चंडीगढ़…
✈️ हिमाचल की बेटी देवांशी शर्मा बनीं फ्लाइंग ऑफिसर, अब उड़ाएंगी फाइटर जेट 🇮🇳
हमीरपुर जिले की होनहार बेटी देवांशी शर्मा ने भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग शाखा में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप…
मणिमहेश यात्रा-2026: हड़सर-धनछो ट्रैक पर तैयारियां तेज, एडीएम विकास शर्मा ने सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा
मणिमहेश यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुचारू और व्यवस्थित बनाने के लिए भरमौर प्रशासन ने तैयारियों की रफ्तार बढ़ा दी…
नेरवा बाजार में लगातार दूसरे दिन HRTC बस खराब, यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित
नेरवा, चौपाल (शिमला) चौपाल उपमंडल के नेरवा बाजार में लगातार दूसरे दिन हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की…
सलूणी: लंगेरा के पास कलियूनी नाले में कार दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल
सलूणी क्षेत्र के लंगेरा के समीप कलियूनी नाले में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो लोग घायल…
LPG Price Hike: सरकार कहती है भारत में सबसे सस्ती रसोई गैस, लेकिन आय के मुकाबले अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया में ज्यादा किफायती है LPG
LPG Price Hike के बाद केंद्र सरकार का दावा है कि भारतीय परिवार अब भी दुनिया में सबसे…
