रोजाना24, चम्बा 3 मार्च : चम्बा जिला में 60 वर्ष से अधिक और 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों के लिए शुरू हुई कोरोना वैक्सीनेशन के लिए जिले में स्वास्थ्य उपकेंद्र स्तर पर भी व्यवस्था बनाई जाएगी ताकि एक बड़ी संख्या की वैक्सीनेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया जा सके। उपायुक्त डीसी राणा ने ये बात आज शिमला से स्वास्थ्य सचिव के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद कही। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और स्वास्थ्य उपकेंद्र स्तर पर वैक्सीनेशन की इस सुविधा को उपलब्ध करवाने की दिशा में सभी प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य संस्थान के अलावा पंचायत स्तर पर भी व्यवस्था करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं ताकि जो व्यक्ति नई तकनीक से ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करवा सकते वे इन स्थापित किए गए केंद्रों में जाकर अपना पंजीकरण करवा सकें। उन्होंने कहा कि इस वैक्सीनेशन के लिए अनुमानित 80 हजार व्यक्ति हैं जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है और इनमें 45 से 59 वर्ष तक की आयु के व्यक्ति भी शामिल हैं जो विभिन्न तरह की 20 गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं। इन सभी को कोरोना वैक्सीनेशन के तहत लाया जा रहा है। वीडियो कांफ्रेंस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश गुलेरी, चिकित्सा अधीक्षक पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल डॉ मोहन सिंह और जिला टीकाकरण अधिकारी टीकाकरण डॉ जालम भारद्वाज भी मौजूद रहे।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…

