रोजाना24,चम्बा 23 दिसम्बरः हिमाचल पथ परिवहन निगम में चालकों की भर्ती के लिए प्रारम्भिक छंटनी परीक्षा को वैश्विक महामारी कोरोना के चलते लॉकडाऊन के कारण स्थगित किया गया था। चालकों की भर्ती को दोबारा पहली दिसंंबर से हिमाचल पथ परिवहन निगम मण्डलीय कर्मशाला जसूर के प्रांगण में शुरू किया गया है। मंडलीय प्रबंधक आरके जरयाल ने बताया कि धर्मशाला मण्डल के अधीन क्षेत्रों से प्राप्त आवेदकों को चालक भर्ती परीक्षण के लिए कॉल लैटर जारी किए गये थे। यदि किसी आवेदक को यह कॉल लैटर प्राप्त नही हुए हैं, देरी से प्राप्त हुए या वे किसी अन्य कारण से चालक भर्ती परीक्षा से वंचित रह गए हैं उन्हें एक और मौका दिया गया है।मंडलीय प्रबंधक ने कहा कि उनमें से जिन आवेदकों के रोल नम्बर 40005 से लेकर 40861 तक हैं वे 6 जनवरी को, रोल नम्बर 40862 से लेकर 41483 तक 7 जनवरी को जबकि रोल नम्बर 41484 से लेकर 41901 तक 8 जनवरी को चालक परीक्षा के लिए अपने मूल दस्तावेजों सहित हिमाचल पथ परिवहन निगम मण्डलीय कर्मशाला जसूर में सुबह 9 बजे प्रारंभिक चालक छंटनी परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। इसके बाद चालक भर्ती से सम्बन्धित कोई भी दावा स्वीकार्य नही होगा। अधिक जानकारी के लिए मण्डलीय कार्यालय दूरभाष नम्बर 01892-226915 पर किसी भी कार्यदिवस को सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे के बीच सम्पर्क किया जा सकता है।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…

