रोजाना24, चम्बा 2 मार्च : बीते दिसंबर महीने से कोरोना के पॉजिटिव मामलों में आने वाली कमी के बाद अब कुछ राज्यों में बढ़ रहे पॉजिटिव मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के मुताबिक चंबा जिला में भी कोरोना टेस्टिंग को बढ़ाने के अलावा कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग पर भी पूरा फोकस रहेगा। उपायुक्त डीसी राणा ने आज कहा कि स्वास्थ्य विभाग को इस दिशा में नई कार्य योजना के तहत सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा और गुणवत्ता को लेकर भी आम जनमानस में जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है और इसको लेकर 3 मार्च से विशेष अभियान चलाने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। अभी भी सार्वजनिक स्थानों के अलावा सार्वजनिक परिवहन के दौरान मास्क पहनने या फेस कवर करने, साबुन के साथ बार-बार हाथ धोने और शारीरिक दूरी को बनाए रखना अत्यंत ही लाजमी है। उन्होंने कहा कि हम सभी को अभी भी कोरोना वायरस से जुड़ी एहतियातों को अपनी दिनचर्या का नियमित हिस्सा बनाए रखना चाहिए। उपायुक्त ने ये भी कहा कि जिला के सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि लोगों को कोविड एहतियात को लेकर जागरूक किया जाए। लोग यदि बाजारों और अन्य सार्वजनिक जगहों पर फिर भी मास्क पहने से परहेज करेंगे तो उनके चालान भी किए जाएंगे। जिला में हो रही कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर उपायुक्त ने कहा कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए सेल्फ रजिस्ट्रेशन(ऑन लाइन घर बैठे किए जाने वाले पंजीकरण) का लिंक भी उपलब्ध। 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के अलावा 45 से 59 वर्ष तक की आयु वाले 20 गंभीर रोगों से पीड़ित व्यक्तिselfregistration.cowin.gov.in लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इनकी सूची भी इस वेबसाइट पर उपलब्ध है।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
