रोजाना24,ऊना : वर्धमान इस्पात उद्योग बाथड़ी द्वारा विभिन्न श्रेणियों में 112 पद अधिसूचित किए गए है। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला रोजगार कार्यालय अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के साक्षात्कार 20 जुलाई से 24 जुलाई को प्रात: 11 बजे से वर्धमान इस्पात उद्योग बाथड़ी में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के पात्र एवं इच्छुक पुरूष अभ्यार्थी भाग ले सकते है। अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों में हेल्पर (फरनैस व रोलिंग) के 100 पद शामिल है जिसके लिए पांचवी पास सहित इस्पात उद्योग में अनुभव होना जरूरी है, मैल्टर (फरनैस) और ऑवर हैड के्रन ऑपरेटर के दो पद है जिसके लिए दसवीं पास के साथ चार साल का इस्पात उद्योग में अनुभव होना अनिवार्य है। जबकि असिस्टेंट मैल्टर (बारी मैन) के चार पद है जिसके लिए 5 पास के साथ 2 साल का अनुभव होना जरूरी है। इसके अतिरिक्त वैल्डर और मकैनिक एल फिटर के दो-दो पद शामिल किए गए है जिनके लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास सहित आईटीआई होना अनिवार्य है।यह जानकारी देते हुए अनीता गौतम ने बताया कि योग्य तथा इच्छुक केवल पुरूष आवेदक अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, पासपोर्ट साइज फोटो व आधार कार्ड सहित 20 जुलाई से 24 जुलाई को प्रात: 11 बजे वर्धमान इस्पात उद्योग बाथड़ी में उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए 9553927831 पर संपर्क कर सकते है। अभ्यार्थी को साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए किसी भी प्रकार का भत्ता देय नहीं होगा।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…

