रोजाना24, ऊना : मैसर्ज होप केयर ड्रग व रिहैबिलिटेशन वेल्फेयर सेसायटी ने काउंसलर अथवा सोशल वर्कर के 25 पद अधिसूचित किए हैं, जिनके लिए साक्षात्कार 22 जून 202 को जिला रोज़गार कार्यालय ऊना में प्रात: 11 बजे होंगे।इस बारे में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18-40 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता समाज शास्त्र या मनोविज्ञान में बीए, समाज सेवा (बीएसडब्यू) में स्नातक अथवा समाज शास्त्र या मनोविज्ञान में एमए किया होना अनिवार्य है। साक्षात्कार में पास हुए अभ्यार्थी को मासिक वेतन 7 हजार से 15 हजार निर्धारित किया गया है तथा गांव अहलोर, डाकघर मंदली, तहसील बंगाणा, जिला ऊना (हिमाचल प्रदेश) कार्य स्थल है।उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए योग्य तथा इच्छुक आवेदक जिला रोजगार कार्यालय पंजीकरण व जन्म का प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यताओं के मूल प्रमाण-पत्र एवं उनकी छाया प्रतियों के साथ साक्षात्कार के लिए निर्धारित तिथि व स्थान में पहुंच कर भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यार्थियों के लिए कोविड गाइडलाइन्स का पालन करना अनिवार्य है। सभी मास्क लगाकर आएं तथा साक्षात्कार से पूर्व कार्यालय में उन्हें सैनिटाइज किया जाएगा।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…
