रोजाना24,ऊना : आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले छठे अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर डीडी भारती पर सामान्य योगाभ्यास (कॉमन योगा प्रोटोकॉल-सीवाईपी) का प्रसारण किया जा रहा है।इस संबंध में जानकारी देते हुए नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्यवक डॉ. लाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुष मंत्रालय द्वारा प्रसार भारती के सहयोग से प्रसारित यह योगाभ्यास प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 8:30 बजे तक देखा जा सकता है। यह सत्र मंत्रालय के सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी एक साथ उपलब्ध होंगे तथा आधे घंटे के इस सत्र में सामान्य योगाभ्यास क्रम के सभी प्रमुख पहलुओं को शामिल किया गया है। सामान्य योगाभ्यास क्रम से पहले से अवगत हो जाने से लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020 में सक्रिय भागीदारी के लिए पूरी तरह से तैयार होने में मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि नेहरु युवा केंद्र ऊना द्वारा जिला के 9 राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवियों तथा 205 सक्रिय युवा मंडलों के सहयोग से 13000 युवा प्रतिभागियों द्वारा योग दिवस मनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी में योग विशेष रूप से प्रासंगिक है, क्योंकि इसके अभ्यास से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह का स्वास्थ्य बेहतर होता है। इस वर्ष इन विशेष परिस्थितियों में यह अच्छे स्वास्थ्य और मन की शांति के मद्देनजर अंतराष्ट्रीय योग दिवस महत्वपूर्ण होगा।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
