रोजाना24,ऊना : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रति सहानुभूतिपूर्वक दृष्टिकोण के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार जताया है। वर्चुअल रैली में कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने पिछले कुटलैहड़ दौरे में जो भी घोषणाएं की थी, उन्हें पूरा कर दिया है, जिसके लिए कुटलैहड़वासी प्रदेश सरकार के धन्यवादी हैं। रैली में वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना संकट से निपटने के लिए बढ़-चढ़ कर योगदान दिया है। जहां मुख्यमंत्री राहत कोष, पीएम केयर्स तथा जिला आपदा राहत कोष के लिए काफी अंशदान दिया, वहीं कुटलैहड़ के महिला स्वयं सहायता समूहों ने मास्क बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने संकट की घड़ी में बेहतरीन कार्य किया और लोगों को जागरूक करने के लिए आगे आए। होम क्वांरटीन में रखे गए लोगों पर निगरानी में भी उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संवाद कायम कर रहे हैं और अब तकनीक के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच रहे है, जो सराहनीय है।वीरेंद्र कंवर ने केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का भी क्षेत्र के विकासात्मक मामलों में गहरी रूचि रखने के लिए धन्यवाद किया।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
