रोजाना24चंबा : राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला के सभी विभागीय आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को अपने विभाग में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका की डिजिटाइजेशन का कार्य 31 अगस्त 2020 से पहले करना आवश्यक होगा। जिला कोषाधिकारी टीएस खन्ना ने बताया की जिला के जिन विभागीय आहरण एवं संवितरण अधिकारियों ने अभी तक अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं को ई सर्विस बुक में नहीं तैयार किया है, उन्हें 31 अगस्त से पूर्व इस कार्य को करना ही होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आहरण एवं संवितरण अधिकारी 15 जून तक इस संबंध में प्रगति की रिपोर्ट संबंधित कोष कार्यालय को अवश्य भेजें। इसके बाद माहवार 15 जुलाई और 15 अगस्त तक भी सेवा पुस्तिका की डिजिटाइजेशन के कार्य की प्रगति रिपोर्ट संबंधित कोष कार्यालय को प्रस्तुत करनी होगी ताकि जिले की संकलित रिपोर्ट को शिमला भेजा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी आहरण एवं संवितरण अधिकारी को पीएमआईएस कोड से संबंधित किसी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हो तो राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र यानी एनआईसी की मदद भी ली जा सकती है।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…

