रोजाना24,ऊना : अंब उपमंडल की ग्राम पंचायतों लडोली व बेहड़ जसवां में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामले आने के चलते संबंधित क्षेत्रों को कंटेनमैंट जोन की सूची में शामिल करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में वायरस संक्रमण के फैलाव की रोकथाम के लिए ग्राम पंचायत लडोली के वार्ड नंबर 7, ठठल के वार्ड नंबर 1 और ग्राम पंचायत बेहड़ जसवां के वार्ड नंबर 4 को कंटेनमैंट जोन घोषित कर दिया गया है जबकि बेहड़ जसवां के वार्ड नंबर 2 व 5 और लडोली के वार्ड नंबर 4 व 6 को बफर जोन के तहत रखा गया है। डीसी संदीप कुमार ने बताया कि लडोली के वार्ड नंबर 7, ठठल के वार्ड नंबर 1 और बेहड़ जसवां के वार्ड नंबर 4 में अब कफ्र्यू में किसी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। इस क्षेत्र में राशन सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति अब घर द्वार पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह आदेश 10 जून से आगामी आदेशों तक तुरंत प्रभाव से लागू रहेंगे।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

