रोजाना24,ऊना : प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक, ऊना द्वारा बैच वाइस अनुबंध आधार पर टीजीटी कला (आर्ट्स) के 307, टीजीटी नॉन मेडिकल के 143 व टीजीटी मेडिकल के 104 पद अधिसूचित किए गए हैं। इसके लिए अभ्यार्थी का अध्यापक पात्रता परीक्षा (टैट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यह जानकारी आज यहां जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने दी।पदों का विवरण इस प्रकार हैअनीता गौतम ने बताया कि टीजीटी कला (आर्ट्स) के 307 पदों के लिए सामान्य श्रेणी में अनारक्षित वर्ग हेतु 2000 बैच और स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित हेतु 2006 बैच तथा आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी में अनारक्षित वर्ग हेतु 2003 बैच के उम्मीदवार पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि ओबीसी श्रेणी में अनारक्षित वर्ग हेतु 2003 बैच जबकि स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित हेतु अब तक के बैच, अनुसूचित जाति श्रेणी में अनारक्षित वर्ग हेतु 2003 बैच, बीपीएल वर्ग हेतु 2004 बैच और स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित हेतु अब तक के बैच के अभ्यार्थी जबकि अनुसूचित जनजाति श्रेणी अनारक्षित हेतु 2004 बैच, बीपीएल हेतु 2006 बैच अभ्यार्थी पात्र होगें।जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि टीजीटी नॉन मेडिकल के 143 पदों के लिए सामान्य श्रेणी में अनारक्षित वर्ग हेतु 1999 बैच और स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित हेतु 2006 बैच तथा आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी में अनारक्षित वर्ग हेतु 2003 बैच के उम्मीदवार पात्र होंगे। ओबीसी श्रेणी में अनारक्षित वर्ग हेतु 2002 बैच, बीपीएल वर्ग हेतु 2004 बैच, अनुसूचित जाति श्रेणी में अनारक्षित वर्ग हेतु 2006 बैच, बीपीएल वर्ग हेतु 2009 बैच और स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित हेतु अब तक के बैच के अभ्यार्थी जबकि अनुसूचित जनजाति श्रेणी अनारक्षित हेतु 2007 बैच, बीपीएल श्रेणी हेतु अबतक के उम्मीदवार पात्र होगें।जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि टीजीटी मेडिकल के 104 पदों के लिए सामान्य श्रेणी में अनारक्षित वर्ग हेतु 2001 बैच और स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित अभी तक के बैच तथा आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी में अनारक्षित वर्ग हेतु 2006 बैच के उम्मीदवार पात्र होंगे। ओबीसी श्रेणी में अनारक्षित वर्ग हेतु 2006 बैच, बीपीएल वर्ग के अब तक के बैच, अनुसूचित जाति श्रेणी में अनारक्षित वर्ग हेतु 2006 बैच, बीपीएल वर्ग हेतु 2010 बैच और स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित हेतु अब तक के बैच के अभ्यार्थी जबकि अनुसूचित जनजाति श्रेणी अनारक्षित हेतु 2005 बैच, बीपीएल श्रेणी हेतु 2010 बैच के उम्मीदवार पात्र होगें।उन्होंने कहा कि योग्य आवेदक अपना रोजगार कार्यालय पंजीकरण प्रमाण पत्र तथा हिमाचली बोनाफाइड सहित 15 जून से पूर्व स्थानीय रोजगार कार्यालय में संपर्क कर लें।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
