रोजाना24,ऊनाः सैनिक सामान्य डियूटी के पदों हेतु चयनित ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के उम्मीदवारों के लिए पूर्व में स्थगित सामान्य प्रवेश परीक्षा अब 28 जून को हमीरपुर स्थित अणु खेल स्टेडियम में आयोजित होने जा रही है। यह जानकारी आज यहां कर्नल एन सतीश कुमार, भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर ने दी।कर्नल एन सतीश कुमार ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को अब नए रोल नंबर/एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं जिन्हें 10 जून से 20 जून तक किसी भी कार्य दिवस सेना भर्ती कार्यालय आकर प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार को नया एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए अपने साथ दो पासपोर्ट साईज फोटो और पुराना एडमिट कार्ड लाना होगा। उन्होंने बताया कि भर्ती कार्यालय द्वारा जारी नए एडमिट कार्ड के आधार पर ही उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा स्थल पर प्रवेश की अनुमति होगी। उन्होंने चयनित उम्मीदवारों का आहवान किया है कि वे इस प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए समय रहते नए एडमिट कार्ड प्राप्त कर लें। उन्होंने बताया कि भविष्य में परीक्षा एवं परिणाम सहित अन्य पत्राचार नए रोल नंबर के आधार पर ही किया जाएगा।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

