रोजाना24,ऊना : करोना महामारी से बचाव एवं इसके फैलाव की रोकथाम के लिए सभी राजस्व कार्यालय बंद कर दिए गए थे। अब 1 जून 2020 से पटवारखानों व कानूनगो कार्यालयों सहित सभी राजस्व कार्यालयों को पुन: खोला जा रहा है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने बताया कि जनता के हित को ध्यान में रखते हुए राजस्व कार्यालयों में कामकाज पुन: आरंभ किया जा रहा है। डीसी ने कहा कि इन कार्यालयों में सरकारी आदेश अनुसार सभी प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी अधिकारी उपस्थित होंगे जबकि तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रोस्टर अनुसार 50 प्रतिशत के हिसाब से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस बारे संबंधित कार्यालयों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने राजस्व कर्मियों और जनता से अपील की है कि उन्हें करोना वायरस के प्रति सतर्क रहते हुए निर्धारित हिदायतों की अनुपालना करनी है और अपने दैनिक कार्य भी निपटाने हैं। उन्होंने सभी का आहवान किया कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए निर्धारित गाइडलाईन्स जैसे मास्क या फेस कवर का प्रयोग, हैंड वॉशिंग, सामाजिक दूरी, आरोग्य सेतु एप का प्रयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता, घर एवं कार्यस्थल की साफ-सफाई सहित अन्य सुरक्षात्मक नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करें।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…
