रोजाना24ः हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं के नियमित विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं नहीं लेगा। इन कक्षाओं के छात्रों को अर्द्धवार्षिक और प्री बोर्ड परीक्षाओं के आधार पर ही प्रैक्टिकल परीक्षाओं में अंक दिए जाएंगे। हिप्र स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी ने प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि कोविड-19 के चलते जिला किन्नौर और चंबा जिला के भरमौर व पांगी उपमंडल के विभिन्न स्कूलों में 10वीं व 12वीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं नहीं हो पाई हैं।चूंकि अब एचपी शिक्षा बोर्ड जून माह में 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी कर रहा है इसके लिए बोर्ड ने दसवीं और 12वीं के शेष बची प्रैक्टिकल परीक्षाओं को न लेने का निर्णय लिया है।शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि प्रैक्टिकल परीक्षा से संबंधित प्रायोगिक कार्य प्रयोगशाला के सीमित स्थान पर होते हैं। जहां परीक्षार्थियों की एक-दूसरे से शारीरिक दूरी रख पाना संभव नहीं है। इन अभूतपूर्व स्थितियों एवं परीक्षार्थियों के हित को देखते हुए जिला किन्नौर और चंबा जिला के भरमौर व पांगी उपमंडल के तहत आने विद्यालयों की 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं को करवाना पाना संभव नहीं है। उन्होंने विद्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे इन कक्षाओं के नियमित परीक्षार्थियों के प्रैक्टिकल विषयों के प्रैक्टिकल अंक परीक्षार्थियों की अर्द्धवार्षिक और प्रीबोर्ड परीक्षाओं में संबंधित विषय में प्राप्त अंकों के अनुसार आबंटित करें।विद्यालय द्वारा इन अंकों को बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से 22 मई से पहले उपलब्ध करवाना होगा ताकि परीक्षा परिणाम घोषित करने में अ्नावश्यक देरी न हो। *****
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
