रोजाना24,चम्बाः हिमाचल प्रदेश में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2020-21 में छठी कक्षाओं के दाखिले के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए प्रपत्र भरने की तारीख 30 अप्रैल 2020 थी। लॉकडाऊन के कारण घरों से बाहर नहीं निकल सके लिहाजा बहुत से अभिभावक यह प्रपत्र नहीं भर पाए हैं. लाॅकडाऊन के कारण इस संस्थान की राज्य सोसाइटी ने इस परीक्षा के लिए प्रॉस्पैक्ट बिक्री व परीक्षा दिनांक की तिथि को आगे बढ़ा दिया है। संस्था के समन्वयक एवं प्रधानाचार्य एकलव्य आदर्श विद्यालय भरमौर विपिन शर्मा ने सूचना जारी करते हुए कहा कि इस परीक्षा के लिए सम्बंधित सभी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में यह परीक्षा प्रपत्र 30 मई तक प्राप्त किए जा सकेंगे व 30 मई ही इन्हें भरकर जमा करवाने की अन्तिम तारीख होगी। उन्होंने कहा कि दाखिला परीक्षा की तारीख 28 जून 2020 होगी.अभिभावक इस अवधि में बच्चों के परीक्षा प्रपत्र भरकर रोल नम्बर प्राप्त कर सकते हैं.
दाखिला परीक्षा पहले 14 जून को होनी तय हुई थी लेकिन कोरोना वायरस से बचने के लिए लागू लॉकडाऊन के कारण इसे 28 जून किया गया है.हिमाचल प्रदेश के लौहल स्पिति,किन्नौर,पांगी व भरमौर में स्थित इन स्कूलों में नये शैक्षणिक सत्र में छठी कक्षा में दाखिले के लिए होने वाली इस परीक्षा के सम्बंध मेंं यह फेरबदल किया गया है।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
