रोजाना24,भरमौर :-भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम के अनुसार उद्यान विभाग भरमौर इस बगवानी उपमंडल में चयनित गांवों के बागवानों के लिए विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन कर रहा है.जिसके तहत पांच दिसम्बर को ग्राम पंचायत सचूईं के अंतर्गत आने वाले मलकौता गांव में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा.जानकारी देते हुए विभागीय विषय वस्तु विशेषज्ञ एसएस चन्देल ने कहा कि इस शिविर में मलकौता गांव के चुने गए 100 बागवानों को सेब के पांच पांच पौधे वितरित किए जाएंगे.जबकि बागवानों को सेब की छंटाई,खाद डालने,दवाई छिड़काव की विधि सहित केंचुआ खाद जैसे कई प्रकार की तकनीकी जानकारी दी जाएगी.उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना में भरमौर क्षेत्र के मलकौता,लूणा,उलांसा,भरमौर गांवों के बागवानों को चुना गया है.जोकि विभाग द्वारा उपलब्ध करवाए जाने वाले आधुनिक पौधों को रोप कर आत्मनिर्भर हो सकेंगे.
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…
