हिमाचल प्रदेश के भरमौर उपमंडल के मलकौता गाँव के होनहार युवा सौरभ ठाकुर ने अपने परिश्रम और प्रतिभा से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सौरभ का चयन भारत सरकार के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में सहायक कमांडेंट के पद पर हुआ है। यह सफलता उनके लिए ही नहीं, पूरे भरमौर क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है।

इससे पहले सौरभ ने तीन और प्रतिष्ठित परीक्षाएं उत्तीर्ण कर देश सेवा के लिए अपने रास्ते बनाए:
🔹 जल शक्ति विभाग में सहायक अभियंता (एसडीओ)
🔹 गृह मंत्रालय की इंटेलिजेंस ब्यूरो में इंटेलिजेंस ऑफिसर
🔹 संघ लोक सेवा आयोग (CGL) के माध्यम से संचार मंत्रालय (डाक विभाग) में पद प्राप्त

चार-चार उच्चस्तरीय सरकारी सेवाओं में चयनित होकर सौरभ ठाकुर ने यह सिद्ध किया है कि लगन, आत्मविश्वास और कठोर परिश्रम से किसी भी मंज़िल को पाया जा सकता है

Advertisement

🎖️ उनकी इस उपलब्धि पर मलकौता गाँव में जश्न का माहौल है। परिजनों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने सौरभ की सफलता को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया है।

📢 रोज़ाना 24 की ओर से सौरभ ठाकुर और उनके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना।