रोजाना24,ऊना, 15 मार्च : मैसर्ज़ सिस इंडिया लिमिटेड आरटीए, बिलासपुर द्वारा पुरूष वर्ग में सुरक्षा गार्ड/सुपरवाइज़र के 150 पद अधिसूचित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदो ंके लिए साक्षात्कार 20 मार्च को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना, 21 मार्च को उप रोजगार कार्यालय अंब, 22 मार्च को उप रोजगार कार्यालय बंगाणा व 23 मार्च को उप रोजगार कार्यालय हरोली में आयोजित होगा। अनीता गौतम ने बताया कि सुरक्षा गार्ड के पदो ंके लिए प्रार्थी की आयु 21 से 37 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को 16,000 से 18,500 रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि साक्षत्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अनीता गौतम ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 8558062252 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
