रोजाना24,चम्बा 28 जुलाई : उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में 1 अगस्त से 3 अगस्त तक ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा । इस दौरान सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन और विभिन्न विभागीय मदों के अनुमोदन के लिए सभी विकास खंडों के तहत ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा बैठक के आयोजन को लेकर समय सारणी निर्धारित की गई है । उन्होंने यह भी बताया कि ग्राम सभा बैठक में इस बार क्षय रोग उन्मूलन को लेकर 1 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित होने वाले अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार को भी एजेंडे में शामिल किया गया है । बैठक में विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों के चयन, गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि ,आय-व्यय का अनुमोदन ,जांच ,निरीक्षण व अंकेक्षण रिपोर्ट के आधार पर वसूली योग्य राशि बारे चर्चा भी की जाएगी। ग्राम सभा के दौरान लोगों को सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी कोविड-19 के दिशा निर्देशों की पालना भी सुनिश्चित बनाना होगा ।उन्होंने बताया कि सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्धारित समय सारणी के अनुसार पंचायतों में ग्राम सभा बैठक का आयोजन कर स्थानीय प्रधान एवं पंचायत सचिव से बैठक में कार्यसूची के बारे में समन्वय स्थापित करने और एजेंडा कार्यवाही की सूचना उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं ।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

