रोजाना24, चम्बा 6 जुलाई : जिला चंबा की चार आईटीआई में अध्ययनरत जरूरतमंद प्रशिक्षुओं को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए मर्सर कंसलटिंग इंडिया और शिक्षा दान संस्था आगे आए हैं | प्रधानाचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लचौड़ी राहुल राठौर व आईटीआई चंबा के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने संयुक्त रुप से जानकारी देते हुए बताया कि जिले की आईटीआई लचोड़ी, आईटीआई कोटी आईटीआई फॉर वूमेन चंबा और आईटीआई चंबा के गरीब परिवेश से आने वाले 17 प्रशिक्षुओं को शिक्षा दान फाउंडेशन की ओर से सुचारू रूप से शिक्षा जारी करने के लिए 147795 की धन राशि स्कॉलरशिप के रूप में प्रदान की गई है | राहुल राठौर और विपिन शर्मा ने बताया कि शिक्षा दान फाउंडेशन की ओर से जारी की गई धनराशि से गरीब और होनहार प्रशिक्षुओं को अपने उज्जवल भविष्य बनाने में मदद मिल रही है | उन्होंने शिक्षा दान फाउंडेशन की इस पहल के लिए जिला चंबा की सभी आईटीआई की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निकट भविष्य में भी जिला चंबा में शिक्षा के क्षेत्र में उनके सहयोग की अपेक्षा रहेगी |
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

