रोजाना24,ऊना 15 मई : हिमाचल प्रदेश के किसानों के लिए किसान सम्मान निधि के तहत आठवीं किस्त जारी करने पर कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आठवीं किस्त से हिमाचल प्रदेश के 9 लाख से अधिक किसानों को 183.24 करोड़ रुपए का लाभ मिलेगा। यह धनराशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर की जा रही है। इस योजना के तहत प्रति वर्ष किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तें डाली जाती हैं। इस प्रकार केंद्र सरकार की ओर से कुल 6000 रुपए किसानों को दिए जाते हैं, ताकि वह इस धनराशि से अपने कृषि संबंधी खर्चों को पूरा कर सकें।वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है तथा इस दिशा में अनेकों कदम उठाए गए हैं। किसानों को खेती के विविधिकरण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया है तथा इसके लिए 20 लाख करोड़ रूपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा हुई है। यह धनराशि बुनियादी सुविधाओं का ढांचा मजबूत करने पर खर्च होगी। कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भी किसानों के हितों को सुरक्षित रखने के प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने बजट 2020-21 में प्राकृतिक खेती से 50 हजार नए किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। प्राकृतिक खेती किसानों को खुशहाली की ओर ले जाने का सकारात्मक कदम है, जिसमें सभी किसानों को आगे बढ़कर लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि 1055 करोड़ रुपए से शुरू होने जा रही जायका-2 परियोजना को पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा, जिससे किसानों को लाभ मिलेगा। कंवर ने कहा कि बजट में मंडियों के विस्तारीकरण के लिए भी 200 करोड़ रुपए रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
