रोजाना24, चंबा, 25 मार्च : स्वास्थ्य विभाग द्वारा 26 मार्च के लिए वैक्सीनेशन का सेशन प्लान जारी कर दिया है। इसके मुताबिक 26 मार्च को भरमौर स्वास्थ्य खंड के तहत सिविल अस्पताल भरमौर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गरोला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली में वैक्सीनेशन होगी। इसी तरह चूड़ी स्वास्थ्य खंड के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैहला और स्वास्थ्य उप केंद्र लड्डा, किहार स्वास्थ्य खंड के तहत सिविल अस्पताल किहार, सिविल अस्पताल सलूणी, स्वास्थ्य उप केंद्र तेलका, स्वास्थ्य उप केंद्र ड्यूर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुन्डला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वांगल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंरगाल जबकि किलाड़ स्वास्थ्य खंड के तहत सिविल अस्पताल किलाड़ में कोरोना की वैक्सीनेशन की जाएगी। पुखरी स्वास्थ्य खंड के तहत पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जिला आयुर्वेदिक अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरी, स्वास्थ्य उप केंद्र सुंगल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चनेड , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शक्तिदेहरा, राणा अस्पताल में वैक्सीन दी जाएगी। समोट स्वास्थ्य खंड के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समोट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हुनेरा, स्वास्थ्य उप केंद्र गरनोटा, स्वास्थ्य उप केंद्र रायपुर, स्वास्थ्य उप केंद्र पातका और मिलिट्री अस्पताल में वैक्सीनेशन होगी। तीसा स्वास्थ्य खंड के तहत सिविल अस्पताल तीसा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बौंदेड़ी, स्वास्थ्य उप केंद्र थनेईकोठी, स्वास्थ्य उप केंद्र सेईकोठी, स्वास्थ्य उप केंद्र खुशनगरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झज्जाकोठी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलहेल, स्वास्थ्य उप केंद्र डुगली और स्वास्थ्य उप केंद्र लढाण में कोरोना वैक्सीनेशन होनी है।जिला के उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि इस वैक्सीनेशन अभियान को जिस लक्षित वर्ग के लिए शुरू किया गया है, वे ऑनलाइन पंजीकरण करवा कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित वैक्सीनेशन के सेशन में जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। उपायुक्त ने जिला के तमाम विभागीय अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि विशेष तौर से कार्यालयों में मास्क और अन्य एहतियात का पूरा पालन किया जाए। जिन कार्यालयों में लोगों का आना- जाना अपेक्षाकृत अधिक रहता है उन्हें यह हर हाल में सुनिश्चित बनाना होगा कि कोरोना संक्रमण को लेकर एहतियातों की अनुपालना हो। उपायुक्त ने बाजारों और अन्य सार्वजनिक जगहों पर भी मास्क के आवश्यक प्रयोग पर सख्त निगरानी रखने के लिए कहा है।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
