रोजाना24, ऊना 26 फरवरी : डोगरा रेजिमेंटल सेंटर, फैजाबाद, उत्तर प्रदेश में ब्वॉयज़ स्पोर्टस कंपनी में हैंडबाल के लिए 11 से 14 वर्ष के लड़कों हेतु चयन रैली का आयोजन किया जा रहा है। चयन रैली का आयोजन 15 से 18 मार्च तक किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपनिदेशक, जिला सैनिक कल्याण मेजर रघबीर सिंह ने बताया कि चयनित खिलाडि़यों को उच्च स्तर की खेल सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, ताकि वे राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने योग्य बन सकें। उन्होंने बताया कि जो बच्चे सेना में भर्ती होने की शर्त पूरी करेंगे, उन्हें 18 साल की आयु पूर्ण होने पर सेना में भर्ती किया जाएगा।मेजर रघबीर सिंह ने बताया कि चयन रैली में हिमाचल प्रदेश, जम्मू तथा पंजाब के गुरदासपुर, रोपड़ और नवांशहर जिलों से संबंधित हिन्दू बालक पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि भर्ती में डोगरा क्षेत्र के ही प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। प्रतिभागी न्यूनतम छठी कक्षा उत्तीर्ण हो और उसे हिन्दी व अंग्रेजी का ज्ञान होना अनिवार्य है।लंबाई और वजन को लेकर यह हैं मापदंडरघबीर सिंह ने बताया कि 11 वर्ष के प्रतिभागी के लिए लंबाई 151 सेमी तथा वजन 37 किलोग्राम निर्धारित किया गया है जबकि 12 वर्षीय प्रतिभागी के लिए लंबाई 153 सेमी व वजन 42 किलो, 13 वर्षीय प्रतिभागी के लिए लंबाई 156 सेमी व वजन 44 किलो और 14 वर्षीय प्रतिभागी के लिए लंबाई 159 सेमी व वजन 48 किलो निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि चयन के लिए लंबे खिलाडि़यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा शारीरिक टेस्ट में 800 मीटर दौड़, 30 मीटर स्प्रिट, 10 मीटर शटल, बाह जंप, वर्टिकल जंप, बाल खो और शारीरिक लचकता सहित अन्य शामिल हैं जबकि मैडिकल टेस्ट के लिए प्रतिभागी फलैट फुट, नॉक नी व कलर ब्लाइंड न हो। उन्होंने बताया कि इस बारे अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबरों 7518421114 व 9876642237 पर संपर्क किया जा सकता है।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
