रोजाना24,ऊना 17 फरवरी : उत्तराखंड राज्य में फरवरी से अप्रैल माह के दौरान कुंभ मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। वैश्विक महामारी कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए कुंभ मेले के संबंध में भारत सरकार द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया यानि एसओपी जारी की गई है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना, राघव शर्मा ने कहा कि 65 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक, दस वर्ष से कम उम्र के बच्चे, मधुमेह रोग, हाईपरटैन्शन, हृदय रोग, स्वास रोग, किडनी रोग से ग्रसित, गर्भवती महिलाओं आदि को सलाह दी जाती है कि वह कुम्भ मेले में न जाएं। इसके अलावा मेला क्षेत्र में प्रवेश करने से पूर्व सभी श्रद्धालुओं व आगंतुकों को निर्धारित प्रपत्र पर स्वास्थ्य प्रमाण पत्र तथा आरटी-पीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। कोविड-19 नेगटिव रिपोर्ट 72 घंटों से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। कुंभ मेले में आने से पूर्व उतराखंड राज्य सरकार के पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा और आरोग्य सेतु ऐप हर समय क्रियाशील रखनी होगी।डीसी राघव शर्मा ने कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं का आहवान किया कि वे सरकार द्वारा समय-समय पर जारी कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पूरी तरह से पालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मेला यात्रा से लौटने के उपरांत भी कोविड-19 टेस्टिंग और निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…

